नई टिहरी। जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर और यूकेडी के वरिष्ठ नेता बुद्धि सिंह पुंडीर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के नेतृत्व में पुंडीर दंपति के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह जड़धारी ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रभारी मंत्री डा. रावत, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, रागिनी भट्ट, विक्रम कठैत, अनीता कंडियाल, बेबी असवाल, रघुवीर सिंह पंवार, खेम सिंह चौहान, नरेश नेगी, उदय रावत, हरि पुंडीर, विजय कठैत, भान सिंह नेगी, अनुसूया नौटियाल, डा. जेपी बहुगुणा, नत्थी सिंह नेगी, अमर सिंह, असगर अली, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो