फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला सुंदरी से मांगा सुख समृद्धि का वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बाला सुंदरी फाउंडेशन की पहल पर कोट गांव के बाला सुंदरी मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रातभर मंदिर परिसर में भजन और कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान कई महिलाओं पर देवी भी अवतरित हुई। क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि को लेकर नैथानी बंधुओं की ओर से हर दूसरे वर्ष बाला सुंदरी मंदिर में देवी जागरण का आयोजन किया जाता है। मंदिर में हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया गया। गांव में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए बाला सुंदरी फाउंडेशन की ओर से महिला मंगल दल और मेधावी तथा निर्धन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहन लाल नैथानी, धीरज नैथानी, डा. मुकेश नैथानी, पुरुषोत्तम नैथानी, बालकृष्ण, मित्रानंद नैथानी, जमुना प्रसाद, अंजू देवी, राजी देवी, कुशा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें