थत्यूड़ (टिहरी)। बीती रात को धनोल्टी बाजार में एक परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मध्य रात्रि को उदय सिंह बेलवाल की दुकान में एकाएक आग लग गई। रात 2.30 से तीन बजे के बीच पड़ोस में रहने वाले लोगों को आग लगने का आभास हुआ। लोग उठकर बाहर आए तो वहां दुकान में आग धधक रही थी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। मंगलवार को एसडीएम रजा अब्बास व तहसीलदार मंजू राजपूत ने दुकान का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदार को बताया कि डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।