नरेंद्रनगर (टिहरी)। पं. धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से वित्तीय जागरूकता और वंचित तबकों तक वित्तीय जानकारी पहुंचाने को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। प्रवक्ता मैत्री थपलियाल ने वित्त संबंधी अनुसंधान और आधुनिक वित्तीय प्रणाली की जानकारी दी। डा. संजय कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शशांक कुलियाल प्रथम, कंचन गुप्ता द्वितीय और ऋतु चौहान तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में आशीष पयाल पहले, मोनी दूसरे और सरिता गुसाईं तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरेंद्र प्रथम, पूजा द्वितीय और अरविंद तृतीय रहे। संचालन एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा दीप्ती क्षेत्री ने किया। इस मौके पर डा. आराधना सक्सेना, डा. शैलजा रावत, डा. रश्मि उनियाल, डा. चंदा टी नौटियाल, डा. सपना कश्यप, डा. ईरा सिंह डा. विक्रम बर्तवाल, डा. संजय महर, डा. गुड्डी चमोली और डा. हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।