फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। मेरठ से नई टिहरी आ रही एक कार में आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। चलती कार में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सोमवार शाम लगभग 3.30 बजे एक कार मेरठ से नई टिहरी आ रही थी। नरेंद्रनगर बाईपास से होते हुए जैसे ही कार आनंदा होटल के समीप पहुंची उस पर अचानक आग लग गई। कार में सवार दाबका मेरठ निवासी सचिन मितल, राकेश मितल, रचना, निशा और देविक ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। ये लोग दाबका मेरठ से घूमने के लिए नई टिहरी आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें