नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज विश्वकर्मापुरम में आयोजित गोष्ठी में मलेरिया से निपटने की जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डा. कृष्णा पांगती रावत ने छात्र-छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए। बताया कि आसपास पानी एकत्रित होने से गंदगी फैलती है। उन्होंने बताया कि आसपास पानी जमा न होने दें, गंदगी को दूर करने के लिए छिड़काव करें, नालियों में कूड़ा न डाले आदि करें। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश सैनी, एपिडिमियोलॉजिस्ट दुर्गेश कुमार, बीएस नेगी आदि मौजूद थे।