फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में गौरव और क्विज में मोहित रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में गणित विभागीय परिषद की ओर से आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जानकी पंवार ने किया। विभागाध्यक्ष डा. चंदा नौटियाल ने परिषद के कार्यों की जानकारी दी। छात्रों के बीच वैदिक व आधुनिक गणित विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गौरव अवस्थी प्रथम, मयंक चौधरी द्वितीय, श्रुति मनवाल तृतीय रही। क्विज में मोहित सेमवाल प्रथम, अंकित रंजन द्वितीय, आयुष भट्ट तृतीय रहे। लोक गायन में सूरज राणा प्रथम, मिलन रावत द्वितीय, आयुष भट्ट तृतीय रहे। अजीत सिंह ने गणित के बारे में बताया। संचालन अंजलि नवानी और मुकुल नेगी ने किया। डा. रश्मि उनियाल, सुधा रानी, डा. आराधना सक्सेना, चेतन भट्ट निर्णायक मंडल में रहे। इस मौके पर डा. संजय कुमार, डा. शैलजा रावत, गुड्डी चमोली और नताशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें