फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग देवता के मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर के ग्राम खेड़ा में नाग देवता के मेले में भक्तों की भीड़ उमड़ी। नाग देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लोगों ने सुखी समृद्धि का आशीर्वाद लिया। खेड़ा गांव में प्रति वर्ष वैशाख माह में नाग देवता का मेला आयोजित किया जाता है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नाग देवता के दर्शनों के लिए खेड़ा गांव पहुंचे थे। नाग देवता की डोली कुआ गांव से 16 अप्रैल को भ्रमण पर निकली थी। मुंदनी, पापरा तल्ला, पापरा मल्ला, खेड़ा तल्ला और मल्ला का भ्रमण कर डोली खेड़ा गांव पहुंची। जहां ढोल-दमाउऊ, तांदी और रासों नृत्य के क्षेत्र के लोगों ने डोली का स्वागत किया। क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करने के उपरांत डोली रविवार को अपने मूल स्थान कुआ गांव वापस पहुंच गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें