नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के जौलंगी में माता अन्नपूर्णा का मेला धूमधाम से बनाया गया है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।
जौलंगी के ग्रामीणों ने माता अन्नपूर्णा की डोली और नागराजा के निशान को हरिद्वार में स्नान करवाया। इसके बाद गांव में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख शांति का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रांगण में माता की डोली, निशान से लेकर देवताओं के पश्वा ने ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर अन्नपूर्णा टस्ट्र के प्रवीन राणा, विनोद नेगी, परमवीर सिंह, शूरवीर सिंह, उदय सिंह, राजमती देवी, विमला देवी, बबीता राणा, रमा देवी आदि मौजूद थे।