नरेंद्रनगर (टिहरी) । ठा. किशोर सिंह राजकीय बालिका मॉडल इंटर कालेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कुमार खेड़ा में आयोजित समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। एनएसएस कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज की प्रधानाचार्य राजकुमारी प्रसाद सिंह ने कैंप प्रभारी के निर्देशन में छात्राओं की ओर से कुमारखेड़ा क्षेत्र में की गई सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने छात्राओं द्वारा कैंप में की गई सफाई व अन्य सामाजिक कार्यों की सराहना की। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी शमा बानो ने कहा कि कैंप के दौरान छात्राओं ने लोगों को रक्तदान और स्वछता के बारे में बताया। छात्रा आरती पुंडीर, दीक्षा भंडारी और पायल ने भी अपने विचार रखे। शिविर में बेहतर कार्य करने पर स्वयंसेवी आंचल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरोजिनी देवी और राजेंद्र गुसाईं आदि मौजूद थे। ब्यूरो