नई टिहरी। जिला खेल की ओर से 10 से 12 वर्षीय बालकों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, वॉलीबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, जूडो, टेबिल टेनिस और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में फुटबाल, बाक्सिंग में चयन हेतु ट्रायल 16 अप्रैल सुबह 11.00 बजे से पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनीकीरेती में आयोजित किया गया है। जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ के विजेता, उपविजेता खिलाड़ी उक्त चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने ट्रायल में शामिल होने वाले समस्त खिलाड़ियों से कक्षा पांच पास होने की अंकतालिका, आयु प्रमाण पत्र, स्थायी निवास साथ लाना जरूरी होगा।