फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी-नागणी क्षेत्र में बढ़ रहा नशे का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी, खाड़ी और नागदेव पथल्ड में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी भी नशे के चंगुल में फंस रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नागणी, खाड़ी के साथ ही दूर-दराज स्थित नागदेव पथल्ड तक नशे के अवैध धंधे ने पांव पसार दिए हैं, जबकि पिछले दिनों सकलाना के मरोड़ा गांव में अवैध शराब के कारण चार मौत भी हो चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विजय जड़धारी ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि हेंवलघाटी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बढ़ने से क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। बच्चे नशे की जद में आ रहे हैं, जिससे लोग खासे चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने डीएम से बढ़ती शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें