फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की वेबसाइट चार दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल विवि की लचर कार्यप्रणाली छात्रों पर भारी पड़ रही है। विवि की आधिकारिक वेबसाइट पिछले चार दिन से ठप पड़ी है, जिससे स्वामी रामतीर्थ परिसर के छात्र ऑन लाइन फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। एचएनबी गढ़वाल विवि की आधिकारिक वेबसाइट पिछले चार दिन से पूरी तरह से ठप है। इन दिनों विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर के छात्र ऑन लाइन फीस जमा कर रहे हैं, लेकिन जब छात्र सर्च इंजन गूगल में वेबसाइट का पता डाल रहे हैं, तो वेबसाइट पूरी तरह से गायब है। छात्रों की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार को परिसर निदेशक ने वेबसाइट की वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाई, लेकिन छात्रों का आरोप है कि विवि छात्रों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। मामले में परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि नोटिस बोर्ड में वेबसाइट की वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें