नरेंद्रनगर (टिहरी)। टिहरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग के तीसरे दिन का मैच में टिहरी डिजार्ड्स
ने खलबली क्रिकेट क्लब को 63 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट लीग मैच के तीसरे दिन का मैच टिहरी डिजार्ड्स और खलबली क्लब के बीच खेला गया। डिजार्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 ओवर में 290 रन बनाए। टीम के ओर से सुधांशु कठैत ने 93, विभव शर्मा 71 और सूरज रौतेला ने 44 रन बनाए। जवाब में उतरी खलबली क्रिकेट क्लब की टीम ने 227 ही बना पाए। टीम के प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 139 रन बनाए। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।