थत्यूड़ (टिहरी)। चिंतन संस्था की पहल पर उत्तराखंड फोरेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत धनोल्टी में गीले कचरे से खाद बनाने पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्थानीय व्यापारियों को गीले कचरे से खाद तैयार करने की जानकारी दी गई। संस्था के सुनील त्रिवेदी व दीपक उपाध्याय ने बताया कि गीले कचरे को पहले कंपोस्टिंग करना पड़ता है। इस मौके पर ईको पार्क समिति के सचिव तपेंद्र बेलवाल, प्रमोद रमोला, वन दरोगा ईशम सिंह राठौर, कुलदीप नेगी, ज्योति बेलवाल, महावीर रमोला, नवीन उनियाल, गोविंद सिंह राणा, मंजित राणा, विजय राणा, जितेंद्र उनियाल, दिवान सिंह, विक्रम दास, महिपाल राणा, सोनू गौड़, अबल दास, सूरत सिंह व उत्तम बेलवाल आदि उपस्थित रहे।