नई टिहरी। लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष और सफल संपादन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में भेजे गए पांच प्रेक्षक नई टिहरी पहुंच गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत और समस्या के लिए प्रेक्षक और उनके लिए नियुक्त लायजन आफिसर से संपर्क किया जा सकता है। टिहरी संसदीय क्षेत्र के लिए सीमा व्यास को प्रेक्षक बनाया है, जबकि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के लिए आरजे अलानी प्रेक्षक होंगे। संजय जैन को पुलिस प्रेक्षक बनाया है। महेश भारद्वाज को टिहरी सीट का व्यय प्रेक्षक बनाया है। रामकृष्ण केडिया को गढ़वाल सीट का व्यय प्रेक्षक बनाया है।