नई टिहरी। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तैनात एक चिकित्सक के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डा. सुखवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि होली के दिन रात आठ बजे आरोपी अस्पताल में आए और अभद्रता करने लगे। इसका कारण पूछने पर आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गए। डाक्टर ने शुक्रवार देर रात को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया लि तहरीर के आधार पर मारपीट करने के आरोप में लखवीर, राजेश, गौरव और विनोद सभी स्थानीय निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।