नई टिहरी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघ्घन करने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व ढुंग मंदार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार को नोटिस जारी किया गया है। एआरओ व एसडीएम प्रतापनगर अजयवीर सिंह ने बताया कि मीडिया समिति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया में आचार संहिता का उलंघ्घन करने संबंधी पोस्ट वायरल की है। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी कर उनसे 48 घंटे में जबाव मांगा गया है। ब्यूरो