नई टिहरी। जिले के पौखाल में भदे्रश्वर महादेव मंदिर में ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित यात्री शेड और पंडाल विस्तारीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
रविवार को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह और भिलंगना के ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला ने भद्दरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर निर्मित यात्री सेड और पंडाल विस्तारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। कहा कि सभी लोगों को धार्मिक एवं पौराणिक मंदिर, शिवालयों के जीर्णोद्धार के लिए अपना योगदान करना चाहिए। दोनों विधायकों ने विश्राम गृह और पुजारी निवास निर्माण हेतु विधायक निधि से पांच-पांच लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, पौखाल के प्रधान शीशपाल गुसाईं, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर रावत, हिक्कत रावत, विक्रम कठैत, आनंद बिष्ट, रूकम लाल राही, मेघा कोटनाला, ललिता, अनीता आदि मौजूद थे।