नई टिहरी/चंबा। राजकीय महाविद्यालय पौखाल में छात्रों और शिक्षकों को ईवीएम और वीवी पैट की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान को लेकर जागरूक किया गया। भारत निर्वाचन के निर्देश पर आयोजित ईवीएम और वीवी पैट के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विनोद बिष्ट, प्रवीन नेगी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जानकारी दी। उन्होंने ईवीएम पर वीवी पैट का डेमो दिखाकर कई आशंकाओं को दूर किया। प्राचार्य डा. सविता गैरोला ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया। इस मौके पर डा. संजीव भट्ट, डा. आरबी भद्री, डा. दिनेश नेगी, डा. मीनाक्षी वर्मा, अरविंद, मनोज, कुसुम, अनिल, रोशन, कोमल, सोनाली आदि मौजूद थे। उधर, स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर अमित बहुगुणा और अमित कुमार सैनी ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से वोट डलवा कर इसका प्रदर्शन किया। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, प्रो. वीके अग्रवाल, प्रो. सुबोध कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, डा. एलआर डंगवाल, डा. जेडीएस नेगी, डा. केसी पेटवाल, प्रो. एमके पांडेय और डा. डीएस राणा आदि मौजूद थे। ब्यूरो