फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 12 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने 12 मार्च से होने वाली बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर दी हैं। विवि ने परीक्षा को संपन्न कराने के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं विवि की बीए, बीकॉम, बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष संस्थागत वार्षिक परीक्षाओं के ऑन लाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2017-19 की मुख्य परीक्षाएं 12 मार्च से प्रारंभ होंगी। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुड़की, कर्णप्रयाग के विभिन्न कालेजों में परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। विवि की सत्र 2018-19 बीए, बीकॉम, बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष संस्थागत और बीए, बीकॉम तृतीय वर्ष व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन पत्र भरने शुरू हो गए हैं। परीक्षार्थी 25 मार्च तक ऑन लाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि बीएड मुख्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड संबंधित कालेजों में भेज दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें