नई टिहरी। ग्यारह फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। डीएम सोनिका ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर और विधानसभा से संबंधित अन्य वांछित कार्रवाई को देखते हुए सभी अधिकारी जिला मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में अवकाश लिया जाता है, तो वह दूरभाष पर संवाद कायम रखें।