फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के डारसिल गांव के ग्रामीणों को स्वरोजगार की मुहिम से जोड़ने के लिए स्वयं सेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान देहरादून की पहल पर रिंगाल से सजावटी टोकरी, डस्टबिन, लैंपशेड, सूपा, ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण में गांव की 30 महिला और पुरुष प्रतिभाग कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार डोभाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं। इसके लिए टीएचडीसी ने वित्तीय सहयोग दिया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संस्था हस्तशिल्प प्रदर्शनी में इन उत्पादों को बेचने के लिए सुविधा भी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें