फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से चंबा-नई टिहरी सहित कई मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी से चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग भी बंद हो गया। बादशाहीथौल से भोनाबागी के बीच अत्यधिक बर्फ गिरने से इस मोटर मार्ग पर आने-जाने वालों को कोटीकालोनी से भेजा गया। कोतवाल प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने बताया कि बादशाहीथौल, भोनाबागी और ढाईजर के पास काफी बर्फ गिर गई है। वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को दोपहर बाद वाया कोटीकालोनी से आवागमन कराया गया। प्रतापनगर-लंबगांव, चमियाला-कोटालगांव-चमियाला और बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया। सभी जगहों पर बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें