martyr rifleman jaswant singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
नई टिहरी। उत्तराखंड के वीर सपूत जसवंत सिंह रावत की शौर्य गाथा पर बनी हिंदी फिल्म 72 आर्वस मंगलवार (आज) से त्रिहरी सिनेमा में देखने को मिलेगी।
गढ़वाल राइफल की चौथी बटालियन में तैनात वीर सैनिक जसवंत सिंह रावत ने 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान 72 घंटे तक अकेले दम पर चीनी सैनिकों से मुकाबला कर चीन के 300 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस लड़ाई में भारतीय सेना के त्रिलोक सिंह नेगी और गोपाल सिंह गुसाईं शहीद हो गए थे। जसवंत सिंह की वीरता पर बनी इस फिल्म की शूटिंग देहरादून और उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में हुई थी। त्रिहरी सिनेमा के प्रबंधक अंकित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से उत्तराखंड के वीर सपूत जसवंत सिंह रावत की शौर्य गाथा पर बनी फिल्म 72 आर्वस अगले तीन दिन तक सिर्फ दो शो में दिखाई जाएगी। पहला शो अपराह्न तीन बजे से और दूसरा शो छह बजे से शुरू होगा। ब्यूरो