फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में राजधानी क्लब की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। देवभूमि प्रिमियम की ओर से स्व. मनोज कुमार वाल्मीकि की स्मृति में आयोजित डीपीएल टी-20 क्रिकेट मैच में राजधानी क्लब की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में देवभूमि प्रिमियम की ओर से सात जनवरी से टी-20 क्रिकेट मैच शुरू हुआ। रविवार को समापन मैच टिहरी टाइटन और राजधानी क्लब के बीच हुआ। टाइटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 131 रन ऑल आउट हो गई। जवाब में राजधानी क्लब ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। किशन रावत ने 55 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने। हरीश रावत को मैन आफ द सिरीज और राजेश रावत को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुने गए। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने विजेताओं को ट्राफी दी। स्व. मनोज कुमार वाल्मीकि के परिजनों ने खिलाड़ियों को टीशर्ट और टोपी भेंट की। इस मौके पर एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली, सभासद सतीश चमोली, राहुल बुटोला, हिमांशु रावत, राजेंद्र कुमार कठेरिया, माधव बडोनी, मुकेश रतूड़ी, अंकित गुनसोला, अनुपम भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें