नरेंद्रनगर (टिहरी)। कंडीसौड़ से ऋषिकेश जा रही एक कार यहां प्लासडा पुलिस चौकी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। एक कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी। प्लासडा पुलिस चौकी से छह किमी आगे ऋषिकेश की तरफ कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में प्रमोद कुमार डोबरियाल पुत्र रिवधार डोबरियाल निवासी बैंक कालोनी कोटद्वार, श्रीचंद कुमाईं पुत्र राम सिंह निवासी कंडीसौड़ घायल हो गए है। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।