फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी थत्यूड़ को मिली नई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक एंबुलेंस दी है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विधायक निधि से साढ़े सात लाख में खरीदी गई एंबुलेंस से मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन देने का भरोसा देते हुए कहा कि अस्पताल की अन्य जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पवार, डा. मोहन डोगरा, सोबत सिंह रावत, प्रधान गोविंद असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, बृजमोहन रांगड़, महावीर चौहान, राजेंद्र भंडारी, ओमप्रकाश गौड़, देवेंद्र प्रसाद चमोली, गजेंद्र असवाल, विक्रम सिंह रावत और राम प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें