चंबा (टिहरी)। मिस एशिया प्रतियोगिता के टॉप 10 में जगह बनाने वाली चंबा पुरषोल गांव की बेटी निकिता राणा का सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया। पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला और राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुुगुणा नेे निकिता को सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए शॉल भेंटकर सम्मानित किया। संगठन 24 के अध्यक्ष पदम गुसाईं ने कहा कि निकिता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, नरेंद्र चंद रमोला, दर्मियान सिंह सजवाण, विक्रम चौहान, रवि गुसाईं, सोमवारी लाल सकलानी, शक्ति जोशी, आरती आदि मौजूद थे।