फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की कंडीसौड़ में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार से थौलधार ब्लॉक को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का दर्जा देने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि थौलधार ब्लॉक उत्तरकाशी जिले से लगा हुआ क्षेत्र है। उत्तरकाशी को केंद्र से ओबीसी का दर्जा मिला है। उत्तरकाशी और थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में निवासरत लोगों की संस्कृति, बोल-भाषा, रहन-सहन एक जैसा है। केंद्र सरकार से उत्तरकाशी के भांति थौलधार ब्लॉक को भी ओबीसी का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में तारादत्त थपलियाल, भाग चंद रमोला, बलवीर सिंह नेगी, बुद्धि सिंह, लाखीराम उनियाल, शैलेंद्र भट्ट, पीतांबर दत्त उनियाल, केशर सिंह राणा व पवन रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें