फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संवाद में युवाओं ली नशा न करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। मानवाधिकार संरक्षण समिति और सजग इंडिया की पहल पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, समाज में फैल रही नशाखोरी आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मानवाधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष ललित जोशी ने नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कहा कि नशे से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। आज का युवा धीरे-धीरे सूखे नशे के आदी होते जा रहे हैं। बड़े शहरों के से निकलकर ये नशा अब गांव की तंग गलियों तक पहुंच चुका है, जो युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार, विजय प्रकाश उनियाल, रविंद्र नेगी, अनिल भट्ट, संगीता, दिव्यांशु उनियाल, दीपांशु कोठारी, आयुषी उनियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें