फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोदयी नेता डंगवाल का सत्याग्रह उपवास 20वें दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। पलायन, पर्यटन, तीर्थाटन, हाइड्रो प्रोजेक्ट, खेती को जंगली जानवरों से बचाने, युवाओं को रोजगार देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर सर्वोदय नेता ओम प्रकाश डंगवाल का सत्याग्रह उपवास 20वें दिन भी जारी है। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम फिंचाराम चौहान से उनकी पहले दौर की वार्ता विफल रही। राज्य स्थापन दिवस नौ नवंबर से डंगवाल भिलंगना ब्लॉक के सर्वोदय कुटिया भाट गांव में सत्याग्रह उपवास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांगों संबंध में उन्होंने राज्यपाल और शासन-प्रशासन को पूर्व में पत्र भेजा था, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को उपवास स्थल पर पहुंचे एसडीएम चौहान ने डंगवाल को बताया कि उनकी मांगे शासन को प्रेषित की जा चुकी है, उम्मीद है की उन पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने उपवास खत्म करने की मांग की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें