फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के 20 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विश्व हिंदु परिषद के 20 पदाधिकारियों ने जिला संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री को भेजे पत्र में दोनों पदाधिकारियों पर संगठन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज को भेजे पत्र में परिषद के जिला मंत्री वीर सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष स्वराज पंवार, जिला सेवा प्रमुख सचिदानंद पांडे, गौरव रावत, नितिन सिलवाल और आशीष उनियाल सहित 20 पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कहा कि जिला संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष अपनी एक टोली बनाकर संगठन के खिलाफ आचरण कर रहे हैं। यही नहीं अन्य लोगों को किसी भी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि षड़यंत्र के तहत उन्हें संगठन से अलग करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें