फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली वीडियो भजन के मुरीद हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सिद्धपीठ मां सुरकंडा के इतिहास पर युवा गायक आशुतोष कोठारी ने गढ़वाली वीडियो ‘भजन’ निकाली है। इसमें देवी सती के चरित्र का मनोहारी वर्णन किया गया है। नगर के ब्लाक रोड निवासी आशुतोष कोठारी को लोक संस्कृति के संरक्षण की ललक है। इसे देखते हुए आशुतोष ने गढ़वाली भाषा में मां सुरकंडा पर वीडियो भजन को खुद ही लिखकर आवाज दी है। थपलियाल ब्रदर्स द्रोणा प्रोडक्शन के मां सुरकंडा वीडियो एलबम में संगीत रवि थपलियाल ने दिया है। भजन में देवी सती के चरित्र और देह त्याग का वर्णन किया गया है। अभी तक यूट्यूब पर 3000 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। अब आशुतोष नागराजा देवता पर अगला वीडियो निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें