घनसाली (टिहरी)। बाल दिवस के अवसर पर सन राइजिंग पब्लिक स्कूल और ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में कवियों ने गढ़वाली कविताओं के माध्यम से कुरीतियों पर जमकर तंज कसे। सन राइज स्कूल में आयोजित गढ़वाली कवि सम्मेलन में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कवि बेली राम कंसवाल, मधुर वादिनी तिवारी, संजय चौधरी, हरीश बडोनी, जितेंद्र राणा, विक्रम शाह, नरेंद्र गुंजन, अर्जुन चौधरी, विजय प्रकाश व राम प्रकाश ने कविता पाठ किया। ब्राइट लैंड स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। स्कूल की प्रधानाचार्य साक्षी बडोनी ने छात्र-छात्राओं को उपहार बांटे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, धनी लाल शाह, दयावती बडोनी, मंजू, सीमा व मनोज रमोला आदि उपस्थित रहे।