कंडीसौड़ (टिहरी)। ग्राम पंचायत कंडीसौड़ की बैठक में 50 नाली भूमि हंस लोक आश्रम को नि:शुल्क दान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। दान दी गई भूमि पर हंस लोक आश्रम के भोले जी महाराज और मंगला माता से एक अंग्रेजी स्कूल और एक अस्पताल खोलने की मांग की गई। एक प्रतिनिधिमंडल 17-18 नवंबर को यह प्रस्ताव नई दिल्ली में हंस लोक आश्रम को सौंपेगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में अंग्रेजी स्कूल और अस्पताल का अभाव है। कंडीसौड़ में स्कूल और अस्पताल खुलने से लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया होगी। बैठक में ग्राम प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला गुसाईं, लाखीराम उनियाल, सुमेर सिंह पंवार, शैलेंद्र भट्ट, ललित खंडूरी, प्रेमलाल भट्ट, रामचंद्र खंडूड़ी, बुद्धि सिंह गुसाईं, पुलम सिंह, सुमन सिंह गुसाईं, हीरा सिंह, राकेश आदि उपस्थित रहे।