फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के बाद जिला फुटबाल टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में लिए गए ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 40 युवा शामिल हुए। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का ट्रायल लेने के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन किया है। एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि चयन के बाद फुटबाल टीम नौ नवंबर को हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। वहां 10 से 13 नवंबर तक स्टेट मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि 16 सदस्यीय टीम में आनंद मोहन, अंकुर, शुभम कैंतुरा, आर्यन रौथाण, अविरल भट्ट, गौरव नेगी, अभिज्ञान पुरसोला, करण बिष्ट, अतुल राणा, मोहित पंवार, रिवाइक चौहान, रोहन पोखरियाल, सचिन बगियाल, योगेश भंडारी, मनीष नेगी और विमल थापा आदि शामिल हैं। टीम का चयन देवेंद्र राणा, आजाद सिंह नेगी, बाल गोविंद ममगाईं, महावीर नौटियाल, दर्शन गुसाईं, राजीव कठैत, संजय उनियाल और मानवेंद्र रावत ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें