फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया भागीरथीपुरम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के बीच वाद-विवाद, निबंध, लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। समापन पर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) सजीव आर, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) यूके ठाकुर, महाप्रबंधक (पीएसपी/विद्युत)एसएस पंवार, अपर महाप्रबंधक वीर सिंह ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। महाप्रबंधक सजीव आर ने कहा कि सतर्कता जागरूकता अभियान में जिस तरह से कार्मियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उससे निश्चित है कि वह अपना कार्य ईमानदारी, कड़ी मेहनत, पारदर्शिता से निभाएंगे। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक (पीएसपी) एमके राय, उप प्रबंधक एसके शाहू, उप महाप्रबंधक बीके शर्मा, एसबी प्रसाद, देवी प्रसाद, नेलशन लाकड़ा, डीसी भट्ट, मनवीर सिंह नेगी, मनोज राय, बीपीएस रावत, चितरंजन बेहरा, आशीष पाठक और अमिता पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें