लंबगांव (टिहरी)। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को बाजार में पॉलिथीन बिक्री के खिलाफ अभियान छापामारी का अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान छह दुकानों से टीम ने पॉलिथीन बरामद किया गया। दुकान स्वामियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए 3400 रुपये अर्थदंड वसूला गया। ईओ यूडी तिवारी ने व्यापारियों से नगर क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की। कहा प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानों में पॉलिथीन की बिक्री होने की शिकायतें मिल रही है। दुकानों में आकस्मिक छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसआई सुरेश कुकशाल, राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमाईं, ओम प्रकाश नौटियाल व चंद्रमोहन पांडेय शामिल रहे।