नई टिहरी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) और खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर आधारित 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न हो गया। समापन पर 31 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग जितेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि यह प्रशिक्षण लेने के बाद वह उद्यमिता विकास योजना के तहत सब्सिडी पर ऋण लेकर अपना स्वरोजगार कर सकते हैं। निदेशक आरसेटी बाल सिंह रावत ने कहा कि स्वरोजगार करने के इच्छुक और भी युवा संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर संजीव नेगी आदि मौजूद थे।