चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के भूगर्भ विभाग की ओर से 26 से 28 अक्तूबर तक जलवायु परिवर्तन और आपदा न्यूनीकरण पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के संयोजक डा. एनपी नैथानी ने बताया कि एसआरटी परिसर में जलवायु परिवर्तन और आपदा न्यूनीकरण पर चर्चा होगी। इस मौके पर बैठक में परिसर प्रभारी निदेशक प्रो. सुनीता गोदियाल, संगोष्ठी के आयोजक सचिव डा. दीपक भट्ट, प्रो. पीडी सेमल्टी, डा. आरबी गोदियाल, डा. जेडीएस नेगी, डा. डीएस बागड़ी, डा. एमएस सती, हंसराज बिष्ट, डा. एलआर डंगवाल, डा. शंकर लाल, डा. केके बंगवाल, डा. दिनेश नेगी, डा. सुमन गुसाईं, आदि मौजूद थे।