फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कंट्रोल रूम को सूचनाएं करें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों को प्रशिक्षण में चुनाव संबंधी बारीकियों को बताया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को चुनाव शांति पूर्ण संपन्न करवाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी को सेक्टर मजिस्टे्रटों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने, प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण भरत चंद्र भट्ट को प्रशिक्षण सारणी का निर्धारण करने, सीडीओ आशीष भटगांई को विद्युत व्यवस्था के लिए भी नोडल अधिकारी नामित करने, निर्वाचन समाप्ति तक प्रत्येक दिन सांय 6 से 7 बजे के बीच नामित प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में बनाए गए चुनाव कंट्रोल रूप में सूचनाओं को अपडेट करने, मतपत्रों की छपाई, मतदान, मतगणना में लगे कर्मियों की भोजन, वाहन व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए। एसएसपी डा. योगेंद्र रावत ने मतदेय स्थलों पर कानून एवं शांति बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें