फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से बची 22 लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बस चालक की सूझबूझ से 22 लोगों की जान बच गई। रविवार को एक बस चंबा से ऋषिकेश जा रही थी। अपराह्न दो बजे नरेंद्रनगर से चार किमी पहले चंबा की ओर धौलापानी के समीप बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी पर टकराया और बस वही मिट्टी के ढेर में पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख पुखार मच गई। बस में चालक परिचालक सहित 22 यात्री सवार थे, जिसमें सात लोगों को हल्की चोटें आई है। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि बस दुर्घटना में चोटिल हुए सभी सात लोग नरेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी करने के बाद अपने घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें