फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक व पूर्व राज्यसभा सांसद पद्मविभूषण डा. नारायण सुब्भाराव हार्डिकर के जन्मदिन को सेवादल ने धूमधाम से मनाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय में सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने डा. नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट का कार्यकर्ताओं ने शॉल भेंटकर जोरदार स्वागत किया। सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेश बलोदी ने संगठन की स्थापना से लेकर योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नोडियाल, राकेश राणा, जगदंबा रतूड़ी, राजेंद्र डोभाल, कुलदीप पंवार, नवीन सेमवाल, दर्शनी रावत, आशा रावत, ममता उनियाल, रीना सेमवाल, विनोद सकलानी, कौशल्या पांडे, अनीता थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें