नई टिहरी। प्रशासन की अनुमति लिए बिना केदारनाथ ट्रैक पर जा रहे बंगाल के एक ट्रैकिंग दल को वन विभाग ने भिलंगना ब्लॉक के रीह में रोक लिया है। दल में सात बंगाली ट्रैकर और पांच पोर्टर शामिल है। रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि यह दल मंगलवार दोपहर को रीह पहुंचा था, लेकिन दल के सदस्यों के पास केदारनाथ ट्रैक पर जाने की अनुमति न होने पर उन्हें रोक लिया गया है। दल के सदस्यों को रात्रि विश्राम के लिए रीह स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में ठहराया गया है। रेंज अधिकारी ने बताया कि दल उत्तरकाशी से अयांरकाखाल, बूढ़ाकेदार होते हुए रीह पहुंचा है। अब अनुमति के बाद ही ट्रैकिंग दल को आगे जाने दिया जाएगा। ब्यूरो