चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाली बैक पेपर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर परीक्षा केंद्र को विवि प्रशासन ने परिवर्तन कर दिया है। चौरास के बजाय अब श्रीनगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की बैक पेपर परीक्षा बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। विवि के उपकुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने चौरास परीक्षा केंद्र के लिए परीक्षा फार्म जमा किया है, वे बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में संपर्क कर सकते है। बैक परीक्षा परीक्षा के लिए 8200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म जमा किए हैं। ब्यूरो