चंबा (टिहरी)। नगर पालिका की ओर से पालिका क्षेत्र के भवन स्वामियों को हाउस टैक्स के बिल भेजे जाने का लोगों ने विरोध किया है। कहा कि पालिका उन्हें कोई भी सुविधा नहीं दे रही है। ऐसे में हाउस टैक्स के बिल भेजना न्याय संगत नहीं हैं। यहां आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र में पालिका ने कूड़ा निस्तारण केंद्र, नाध्यां और पार्किंग और फुटपाथ निर्माण का कार्य तो नहीं कराया। नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध किए बिना ही हाउस टैक्स के बिल भेजेे जा रहे हैं, जब नगर क्षेत्र में सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं है तो हाउस टैक्स के बिल क्यों भेजे जा रहे है। बैठक में सतवीर पुंडीर, सुशील रावत, अरविंद मखलोगा, किशोर सिंह नेगी, धीरेंद्र बिष्ट, दिनेश नेगी, अनिल बिजल्वाण उपस्थित रहे।