फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागणे नामे तोक में पुल निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध प्रभावित थौलधार ब्लॉक के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चिन्यालीसौड़ में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। उन्होंने सीएम को बताया कि स्यंासू-मठियाली के सागणे नामे तोक में पुल निर्माण न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि पुल निर्माण हो जाता है, तो चिन्यालीसौड़ के गमरी पट्टी, प्रतापनगर और थौलधार ब्लॉक के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में लाखीराम उनियाल, सरोप सिंह बिष्ट, बुद्धि सिंह बिष्ट, विनोद रावत, दिलचंद रमोला, पीतांबर दत्त, प्रेम सिंह, विजेंद्र सिंह, भजन सिंह व प्रेम लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें