चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में 19-20 सितंबर को होने वाली अंतर महाविद्यालय पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर की 12 सदस्य टीम का चयन भी कर लिया गया है। शारीरक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश भूषण गोदियाल ने बताया कि 18 और 19 सितंबर को श्रीनगर में अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। वहीं 19-20 सितंबर को स्वामी रामतीर्थ परिसर में अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में अंबिका रमोला, अंबिका, समता बिष्ट, तनवी रानी, कुसुम बिजलवाण, ऋतिका डोभाल, रिंकी रावत, किरन सजवाण, अदीति, राखी नेगी, निकिता भंडारी का चयन किया गया है, जबकि पुरुष वर्ग में राहुल धनोला, शुभम श्रीसवाल, विकास थपलियाल, आकाश रावत, गौरव उनियाल, अमन नेगी, कैलाश सेमवाल, अमित रावत, शुभम जोशी, अमन चौहान, विवके बंगाई और विकास मटवाल का चयन किया गया है।