लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के गांवों में बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर पुलिस ने तीन भवन स्वामियों के 10-10 हजार के चालान काटे हैं। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान ग्राम नौगराल में विक्रम सिंह, ग्राम सेमधार में सरदार सिंह सजवाण और गढ़सिनवाल गांव में जगदीश लाल के घर में किराएदार मिले। भवन स्वामियों ने किराएदारों का सत्यापन नहीं किया है। तीनों भवन स्वामियों का पुलिस एक्ट में 10-10 हजार का चालान किया गया।